तांगड़ी से माँ को प्रयागराज महाकुंभ लेकर जाता मुजफ्फरनगर के माधोपुर गांव का सुदेश पाल। संवाद
- फोटो : naushera
एक बेटा अपनी बुजुर्ग मां को मुजफ्फरनगर से तांगड़ी पर बैठाकर स्वयं खींचकर प्रयागराज महाकुंभ ले जा रहा है। मां के सपने को पूरा करने के लिए वह प्रतिदिन 40-50 किमी की सफर तय करते हैं। तांगड़ी जैसे ही सिराथू तहसील के अजुहा पहुंची। यहां लोगों ने सुदेश का स्वागत किया।
मुजफ्फरनगर के माधो पुर निवासी सुदेश पाल की उम्र करीब 65 वर्ष है। शनिवार को वह तांगड़ी में अपनी मां को बैठकर सड़क पर पैदल चलते दिखे। सिराथू के अजुहा कस्बे के लोगों ने देखा तो उनके पास पहुंचे। जानकारी मिली की सुदेश अपनी बुजुर्ग मां जगबीरी देवी को तांगड़ी पर बैठाकर प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे हैं।
लोगों ने सुदेश को श्रवण कुमार का दर्जा देकर उनका सम्मान किया। जलपान व भोजन कराने के बाद उनको आगे के लिए विदा किया। इस मौके पर समाजसेवी प्रदीप अग्रहरि, डाॅ. राकेश सिंह, बब्बू अग्रहरि, राम चरन, बच्चा विश्वकर्मा आदि लोगों मौजूद रहे।