फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ:कोखराज सिहोरी टोल... आस्था की डगर पर 14 घंटे में निकले 30 हजार वाहन

Mon, 10 Feb 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ में स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज जा रहे हैं। कोखराज-हंडिया से गुजर रहे बाईपास पर आवाजाही बढ़ गई है।
विज्ञापन

रविवार को कोखराज के सिहोरी टोल से 14 घंटे में लगभग 30 हजार वाहनों का आवागमन हुआ। जाम के कारण चार किमी. तक की दूरी तय करने में तीन से चार घंटे तक लग गए।
शनिवार को भी 24 घंटे जहां 28 हजार वाहन कोखराज टोल प्लाजा से निकले हैं। जबकि सामान्य दिनों में इस टोल से बमुश्किल आठ से दस हजार वाहनों का ही आवागमन होता है।
विज्ञापन

इन दिनों देश के लगभग प्रत्येक राज्य की नंबर वाली गाड़ियां गुजर रही हैं। शनिवार की रात से रविवार दोपहर तक टोल प्लाजा पर कानपुर की ओर से वाली साइड पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। जबकि, प्रयागराज से कानपुर की तरफ वाहनों की लाइन नहीं के बराबर रही।
सिक्सलेन हाईवे से महाकुंभ जाने वाले वाहनों का ताता लगा रहा। रास्ते के पेट्रोल पंपों पर सीएनजी भराने वाले वाहनों की भीड़ रही। टोल कर्मियों को वाहनों को पास करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

कोखराज टोल प्लाजा के प्रभारी अनूप कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार रात 12 बजे तक दोनों साइडों से 28 हजार वाहन गुजरे। इसमें से कानपुर जाने वाली लेन पर करीब 16 हजार वाहन थे। रविवार दोपहर दो बजे तक करीब 30 हजार वाहन गुजरे। सामान्य दिनों में टोल से 24 घंटे में 8 से 10 हजार वाहन दोनों साइड से गुजरते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें