फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शोभा केले का चिप्स तैयार कर बनीं आत्मनिर्भर

Tue, 04 Nov 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
शोभा देवी।
विज्ञापन
सरसवां की महिलाओं ने अपने प्रयास से स्वयं को आत्मनिर्भरता बनाया है। इसमें इनकी मदद स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष शोभा देवी ने की है। इनके संघर्ष से केले के चिप्स का कारोबार चल निकाला है। आज इनसे जुड़ीं 20 महिलाएं प्रतिमाह 40 हजार का कारोबार करती है। हालांकि, नाइट्रोजन गैस नहीं मिलने से इनके काम की रफ्तार थोड़ी धीमी है।
विज्ञापन

सरसवां की शोभा देवी ने 2021 में गंगा केला प्रेरणा उत्पाद स्वयं सहायता समूह की शुरुआत की थी। वर्तमान में समूह से 20 महिलाएं जुड़ी हुई हैं और केले से बने चिप्स तैयार कर बाजार में बेचती हैं। समूह के पास पैकिंग मशीन तो है लेकिन नाइट्रोजन गैस भरने वाली मशीन नहीं होने के कारण कारोबार थोड़ा प्रभावित है।
शोभा देवी ने बताया कि गैस कैसे मिलेगी। इसको लेकर विभाग से संपर्क किया गया है। विभाग ने मदद का आश्वासन दिया है। इनकी पहुंच शहरों तक आसानी से हो जाएगी। जिला समन्वयक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन दिव्यांशु सिंह ने कहा कि समूह की महिलाओं की मदद की जा रही है। इनके लिए गैस का प्रबंध कैसे होगा। इसके लिए चर्चा की गई है। जल्द व्यवस्था का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें