फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सावन में शिव की आराधना को तैयार हुए शिवालय

Mon, 22 Jul 2024 04:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन महीने की शुरुआत सोमवार से हो रही है। जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में इसके लिए तैयारियां पूरी हो गईं हैं। सावन के पहले सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवालयों में पहुंचकर अपने ईष्ट की आराधना करेंगे।
विज्ञापन

मंझनपुर नगर में बड़ा शिवाला और छोटा शिवाला दो प्रमुख शिव मंदिर हैं। यहां पर सबसे अधिक श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा अन्य मोहल्लों में स्थित शिव मंदिरों में भी सुबह से ही भोले बाबा के दर्शन को लोग पहुंचने लगते हैं। कड़ा धाम क्षेत्र के कालेश्वर मंदिर, नेवादा ब्लॉक क्षेत्र के तिल्हापुर के ब्रह्मचारी आश्रम स्थित शिव मंदिर और टेवां स्थित महेश बाबा शिव मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त भोलेनाथ का जलाभिषेक करने आते हैं। रविवार को इन मंदिरों में साफ-सफाई व अन्य तैयारियां पूरी कर ली है।

सावन में इस बार बन रहा यह विशेष संयोग
करारी। सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू हो कर 19 अगस्त तक रहेगा। इस बार सावन में पांच सोमवार पड़ रहे है। पं. मुरलीधर मिश्र ने बताया कि सावन महीने में छह मंगलकारी शुभ योग (प्रीति योग, आयुष्मान योग, योग, स्वार्थ सिद्ध योग, शिववास योग और करण योग) बन रहे हैं। पहले दिन शिववास योग का भी निर्माण हो रहा है। शिववास योग जलाभिषेक के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस योग में भगवान शिव का जलाभिषेक करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें