मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को विकास खंड कड़ा और कौशाम्बी के शिक्षा प्रेरकों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद मांगों का ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। चेतावनी दिया कि यदि उनका मानदेय भुगतान नहीं किया गया तो वह आगे से बीएलओ और पल्स पोलियो अभियान में सहयोग नहीं करेंगे।
प्रेरकों का नवीनीकरण और मानदेय का भुगतान वर्ष 2014 से लंबित चल रहा है। इन्हें अधिकारियों ने मौखिक आदेश देकर काम पर लगा रखा है। मानदेय न मिलने से प्रेरकों के सामने भुखमरी की समस्या खड़ी हो गई है। आरोप लगाया कि प्रेरकों ने कई बार नवीनीकरण और मानदेय भुगतान की मांग की पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिए गए ज्ञापन में प्रेरकों ने बकाया मानदेय भुगतान और नवीनीकरण करने की मांग की है।
चेतावनी दी है कि यदि इस बावत जल्द कदम नहीं उठाया गया तो प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन करने से नहीं चूकेंगे। प्रदर्शन करने वालों में सन्तराम, राजेंद्र प्रसाद, विमला यादव, राजकुमार निर्मल, जितेंद्र कुमार, अनूप कुमार, कृष्णा देवी, सुघर सिंह, सीमा देवी आदि प्रेरक शामिल रहे।