सिराथू। क्षेत्रीय भाजपा विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने कहा कि धार्मिक नगरी शीतला धाम कड़ा की ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर को संवारने के लिए वह प्रयासरत हैं। उन्होंने शीतला धाम कड़ा, संत मलूक दास एवं ख्वाजा कड़क शाह के साथ अलवारा झील का विकास कराने की एक योजना तैयार कर सीएम को दी है। नौ सौ करोड़ रुपये की इस योजना को सीएम की हरी झंडी मिल गई है।
जिले का सबसे प्राचीन सिद्ध एवं शक्ति पीठ शीतला धाम कड़ा है। इसी नगरी में विश्व प्रसिद्ध संत मलूक के आश्रम के साथ ख्वाजा कड़क शाह की मजार भी है। विधायक शीतला प्रसाद ने जिले के इन प्रसिद्ध स्थलों का विकास कराने के लिए शासन स्तर पर प्रयासरत हैं। उन्होंने इन्हें विकसित कराने एक योजना तैयार कर शासन को भेजा था। शुक्रवार को विधायक ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि नौ सौ करोड़ रुपये की ये परियोजनाएं सीएम योगी आदित्यनाथ को भी पंसद आई हैं। उन्होंने सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर पर्यटन विभाग को स्वीकृत करने के लिए निर्देशित कर दिया है। विधायक ने बताया कि शीघ्र ही शासन स्तर से परियोजनाएं स्वीकृत होने के बाद धन आवंटित कर दिया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का भी विशेष सहयोग मिलने पर खुशी ब्यक्त किया। विधायक ने ढाई साल की उपलब्धि भी गिनाई। कहा कि उनके कार्यकाल में सिराथू क्षेत्र का सर्वाधिक विकास हुआ है। जिले में मेडिकल कालेज भी सिराथू में ही बनने जा रहा है। इसके पूर्व उन्होंने 60 सड़को का निर्माण कराया। 26 जगहो पर हाई माक्स लाइट स्थापित की गई। 30 जगह प्रस्तावित भी है। उदहिन में साढे सात करोड़ की लागत से फायर स्टेशन भी स्वीकृत हुआ। पांच करोड़ की लागत से कड़ा में नई कोतवाली का निर्माण हो रहा है। राजकीय महाविद्यालय का निार्मण भी सिराथू में हो रहा है।