फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: श्रद्धालुओं को पिलाया गया शरबत

Fri, 06 Jun 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


मंझनपुर। गंगा दशहरा पर जिले के विभिन्न कस्बों, बाजारों एवं गंगा तटों पर शराब पिलाया गया। कड़ा में फसहिया तालाब के पास महादेव सेवा समिति द्वारा स्टॉल लगाकर शर्बत पिलाया गया। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण केसरवानी,चेयरमैन रागिनी केसरवानी, नीरज केसरवानी, दीपक मणि, उमेश पटेल, श्यामू अग्रहरि आदि लोगों ने श्रमदान दिया। असदपुर घाट पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल व आशुतोष तिवारी ने श्रद्धालुओं को शरबत पिलाया। नगर पालिका भरवारी में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर स्टॉल लगाकर शीतल जल व शबरत पिलाया गया। इस मौके पर मुकेश केसरवानी, अतुल केसरवानी, पीके कुमार, राजू जौहरी, विनय कुमार, अंकित वर्मा, भारत केसरवानी, रवि, शानू, पूरन केसरवानी, श्यामू, विनोद पितंबर लाल सहित योग परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन




पश्चिमशरीरा कस्बे के लोकमान्य तिलक नगर में समाज सेवियों द्वारा राहगीरों को राहगीरों को प्रसाद के रूप में शरबत पिलाया गया। इस दौरान पूर्व प्रधान पवन मिश्र, बिंदा प्रसाद केसरवानी, गुड्डू केसरवानी, संजय मिश्र,उमाकांत केसरवानी, सभासद अजीत रैना,रवि शंकर केसरवानी, विवेक केसरवानी, विजय वर्मा ,रवि वर्मा आदि मौजूद रहे। टेवां बाजार में युवा व्यापारियों ने राहगीरों को शरबत पिलाया। इस मौके पर सोनू मोदनवाल, लवकुश मोदनवाल, ननकू केसरवानी, राजेंद्र वर्मा, रिशु केसरवानी, अंकुर गुप्ता, पंकज गुप्ता आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें