कड़ा। क्षेत्र के मरदानपुर वर्जी गांव में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर लोगों ने हवन पूजन कर उनके दीर्घ आयु की कामना की। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर बृजभूषण मौर्य, शिवप्रकाश मौर्य, दीपू मिश्रा, बैजनाथ मौर्य, गुलाब मौर्य, राम सिंह मौर्य समेत तमाम लोग मौजूद रहे।