फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसत्ता पार्टी के शैलेंद्र ने किया नामांकन

Sat, 13 Apr 2019 12:47 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
मंझनपुर। जनसत्ता पार्टी के संस्थापक व कुंडा के निर्दल विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने पार्टी प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार के समर्थन में शुक्रवार को कौशाम्बी में रोड शो किया। सिराथू रोड स्थित पार्टी कार्यालय से गाजे-बाजे के साथ निकले कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां शैलेंद्र कुमार ने चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


जनसत्ता पार्टी ने कौशाम्बी संसदीय सीट से तीन बार सपा से सांसद रहे शैलेंद्र कुमार को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। शुक्रवार को शैलेंद्र के नामांकन में शामिल होने के लिए पार्टी के संस्थापक रघुराज प्रताप सिंह कई गाड़ियों के काफिले से आए थे। पार्टी कार्यालय के समीप जनसभा करने के बाद सभी लोग वाहनों के काफिले से कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट गेट से सौ मीटर दूरी पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक दिया। सिर्फ प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार, विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया, बाबागंज के विधायक विनोद सरोज, डॉ. केएन ओझा को अंदर जाने की इजाजत दी गई। शैलेंद्र ने चार सेट में पर्चा दाखिल किया।
कर्जदार हैं शैलेंद्र ःजनसत्ता पार्टी के प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार पर करीब 23 लाख 75 हजार 95 रुपये की देेनदारी भी है। जबकि उनकी पत्नी ऊषा पर आठ लाख 93 हजार 232 रुपये का कर्ज है। बेटे और बेटी पर किसी तरह का कर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें