जिला स्तर पर रविवार को आयोजित महिला कबड्डी सीनियर टीम के मंडलीय चयन ट्रायल खिलाड़ियों की गैरहाजिरी के कारण नहीं हो सका। सुबह से ही स्टेडियम में कोच और खेल विभाग के अधिकारी खिलाड़ियों के इंतजार में डटे रहे लेकिन कोई भी खिलाड़ी नहीं पहुंची। जिला क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार रविवार को महिला कबड्डी सीनियर वर्ग की टीम का चयन होना था। ऐसे में खिलाड़ियों के न आने से ट्रायल निरस्त करना पड़ा। अब ट्रायल की नई तिथि निर्धारित की जाएगी।