फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सर्विस लेन बनी पार्किंग, सैनी चौराहे पर जाम का झाम

Wed, 07 Jan 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
हाईवे के सैनी चौराहे पर बने फ्लाईओवर के नीचे खड़ी गाड़ियांसंवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
कस्बे के रेलवे पुल व हाईवे के सैनी चौराहे की सर्विसलेन पार्किंग बन गई है। इसकी वजह से रोज जाम लग रहा है और राहगीरों को परेशान होना पड़ता है। फ्लाईओवर के नीचे व सड़क के किनारे टैक्सी, ई-रिक्शा और ठेले वालों को कब्जे के कारण खड़ा यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

सिराथू कस्बे के बीच से निकले दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग की क्रॉसिंग पर पांच साल पहले ओवरब्रिज का निर्माण हुआ था। पुल के दोनों ओर पैदल राहगीरों व छोटे वाहनों के आवागमन के लिए सर्विस लेन बनाई गई। हालांकि, लोगों ने अब इसे पार्किंग में तब्दील कर दिया है।
इसके अलावा फुटपाथ पर दुकानदारों और ठेले वालों का कब्जा होने से जाम लगता है। वहीं, प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन व्यवस्था बेहतर करने के लिए सड़क चौड़ीकरण के साथ 13 प्रमुख चौराहों पर फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

सैनी के यासीन अहमद, राजेश कुमार सोनकर, मलाका गांव के एसएन ओझा ने सर्विस लेने से कब्जा हटाने की मांग की है। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि जाम के कारण व्यवसाय प्रभावित होता है। एंबुलेंस, स्कूली वाहन भी जाम में फंस जाते हैं।

हाईवे की सर्विस लेन से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सप्ताह भर में सैनी चौराहे पर सड़क की पटरी पर हुए अवैध कब्जे को हटवा दिया जाएगा। - अतुल कुमार यादव, प्रबंधक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, कानपुर इकाई


सिराथू रेलवे पुल और सैनी चौराहे के फ्लाईओवर के नीचे से अतिक्रमण हटाने के लिए जिलाधिकारी की तरफ से निर्देश दिया गया है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। दोबारा कब्जा होने पर कड़ी कार्रवाई होगी। - योगेश कुमार गौड़, उप जिलाधिकारी, सिराथू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें