फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने नाम निकलवाने का झांसा देकर 1.95 लाख रुपये की ली रिश्वत 

Sun, 09 Jun 2019 12:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, कौशांबी
विज्ञापन
2000 rupees
विज्ञापन
पूरामुफ्ती कोतवाली में तैनात कारखास सिपाही ने रेप के एक मामले में आरोपी का नाम निकलवाने का झांसा देकर उसके साथी से 1.95 लाख रुपये की रिश्वत ले ली। कुर्की की नोटिस चस्पा होने के बाद पीड़ित को नाम नहीं निकलने की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। एसपी ने सीओ चायल को प्रकरण की जांच सौंप दी है। 
विज्ञापन


पूरामुफ्ती इलाके के मादपुर निवासी सत्येंद्र कुमार ग्राम प्रधान ज्ञान देवी के पुत्र हैं। उन्होंने बताया कि करीब आठ महीने पहले उनका एक साथी रेप के फर्जी मामले में फंस गया था। उसी दौरान स्थानीय कोतवाली के कारखास सिपाही ने नाम निकलवाने का झांसा देकर तीन किस्तों में 1.95 लाख रुपया ले लिया।

कथित रिश्वतखोर सिपाही ने नाम निकल जाने का पूरा भरोसा भी दिला दिया। पीड़ित की मानें तो पांच दिन पहले पुलिस ने उसके दोस्त के घर कुर्की की नोटिस चस्पा कर दी। इसके बाद नाम नहीं निकलने की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर इंस्पेक्टर ने आरोपी सिपाही को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद शनिवार को पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से कर दी। एसपी ने सीओ चायल को जांच सौंप दी है। बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
 
सिपाही के खिलाफ रिश्वतखोरी की शिकायत मिली है। सीओ चायल को प्रकरण की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी आरक्षी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  प्रदीप गुप्ता-एसपी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें