फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करारी में रायफल नहीं खोल पाया संतरी

विज्ञापन
Sentry could not open the rifle in Karari - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
करारी में रायफल नहीं खोल पाया संतरी
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक मानवाधिकार ने किया निरीक्षण, सरायअकिल में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की सुरक्षा को दिए जरूरी निर्देश
मंझनपुर। सरायअकिल इलाके के चर्चित सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में पीड़िता की सुरक्षा भगवान भरोसे है। बुधवार को पीड़ित लड़की से मुलाकात के बाद इसे लेकर एडीजी मानवाधिकार/नोडल अफसर ने नाराजगी जाहिर की। उनके निरीक्षण के दौरान करारी कोतवाली का संतरी बिना कारतूस की रायफल लिए खड़ा था। वह रायफल खोल भी नहीं पाया। इस पर भी वह खफा हो गए। बाद में एडीजी ने विभिन्न विभागाध्यक्षों के साथ बैठक भी की।
जिले के नोडल अफसर और अपर पुलिस महानिदेशक मानवाधिकार एमके बसाल जनपद के दो दिवसीय दौरे पर थे। बुधवार को दूसरे दिन सुबह ही वह करारी कोतवाली पहुंच गए। वहां सबसे पहले गार्द की सलामी ली। इसके बाद आवास, बैरक, मेस, शौचालय आदि देखा। सफाई व्यवस्था दुरुस्त मिलने पर कोतवाल केपी सिंह की पीठ थपथपाई। सभी रजिस्टरों को चेक किया। मुआयना रजिस्टर में सदर सीओ की टिप्पणी खुद के द्वारा नहीं लिखी गई थी। त्योहार रजिस्टर को सीओ ने सीन नहीं किया था। इस पर एडीजी ने भविष्य में इस तरह की गलती नहीं करने की हिदायत दी। अपराध रजिस्टर में कई अपराधियों के नाम अंकित नहीं किए गए थे। कोतवाली का निरीक्षण करने के उपरांत एडीजी सरायअकिल पहुंचे। यहां इसी 21 सितंबर को सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता से मुलाकात की। लड़की ने बताया कि रात को सुरक्षा ड्यूटी पर लगाए जाने वाले सिपाही गायब रहते हैं। एडीजी ने यूपी-100 को फिलहाल वहीं बैठा दिया। साथ ही एसपी को सुरक्षा कड़ी रखने का निर्देश दिया। बाद में शाम को अपर पुलिस महानिदेशक ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, डीजीसी क्रिमिनल, जनपदीय प्रोवेशन अधिकारी, संयुक्त निदेशक अभियोजन आदि के साथ बैठक की। सभी से कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर उनका विचार मांगा। अपनी राय भी दी। मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करारी का ऑफिस स्टॉफ बदलने का निर्देश
करारी। अपर पुलिस महानिदेशक/नोडल अफसर एमके बसाल करारी कोतवाली में ऑफिस स्टॉफ के काम से भी नाराज दिखे। इंस्पेक्टर कृष्ण प्रताप सिंह को निर्देशित किया कि रिपोर्ट देकर जल्द से जल्द स्टॉफ बदलवा दें। इंस्पेक्टर ने बताया कि गुरुवार को ही रिपोर्ट कप्तान को भेज दी जाएगी। एडीजी मानवाधिकार ने दोपहर को एसपी कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान अपने आने का उद्देश्य बताया। किए गए निरीक्षण की ब्रीफिंग की। एंटी रोमियो के कार्य पर खास तौर पर नाराजगी जाहिर की। फिर कांफ्रेंस हॉल से बाहर निकलते ही एसपी ऑफिस गए। वहां खुद करीब 15 फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित लोगों को कार्रवाई का निर्देश दिया। बताया कि सुधार की गुंजाइश हर जगह होती है। निरीक्षण में भी कई जगहों पर खामियां मिली हैं। उन्हें सुधारने के लिए एसपी से कह दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें