फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसआई लाइन हाजिर, वकीलों का धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसआई लाइन हाजिर, वकीलों का धरना समाप्त
विज्ञापन

14 अक्तूबर से धरने पर बैठे थे चायल तहसील के वकील, विधायक ने दिया दखल
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। वकीलों के बढ़ते विरोध और चायल विधायक संजय गुप्ता के दखल के बाद बुधवार सुबह एसपी ने एसएसआई चरवा को लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद वकीलों ने धरना समाप्त कर दिया है। उन्हें एसडीएम के स्थानांतरण का भी भरोसा दिलाया गया है। वह दस दिनों से धरने पर बैठे हुए थे।
विज्ञापन

चायल तहसील के अधिवक्ता धनंजय मिश्रा ने बताया कि 29 सितंबर को बिना किसी जुर्म के चरवा पुलिस उन्हें कोतवाली ले गई थी। वहां जमीन पर बैठाकर फोटो खींची गई। बाद में फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। अधिवक्ता के अपमान की जानकारी मिलते ही साथी वकील बिफर पड़े। चायल के वकील 14 अक्तूबर से धरने पर बैठे हुए थे। वह चरवा कोतवाल और एसएसआई पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। विरोध बढ़ता देख बुधवार सुबह चायल विधायक संजय गुप्ता धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने वकीलों की बात सुनने के बाद एसपी प्रदीप गुप्ता से फोन पर वार्ता की। जिसके बाद एसपी ने एसएसआई हेमंत मिश्रा को लाइन का रास्ता दिखा दिया। विधायक ने एसडीएम का स्थानांतरण कराने का भी आश्वासन दिया है। जिसके बाद अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया है। चायल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मान सिंह ने बताया कि आरोपी पर कार्रवाई और एसडीएम का तबादला नहीं हुआ तो फिर से आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस मौके पर दर्जनों वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें