फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जीवनसाथी डाट कॉम पर खोजा वर, निकाह के बाद रुपये लेकर फरार

Thu, 04 Apr 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जीवनसाथी डाॅट कॉम पर वर खोजने में ठग गई शिक्षिका
विज्ञापन

- जालसाज ने खुद को बिजली विभाग का जेई बताकर ऐंठे चार लाख रुपये और जेवर
- शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जीवनसाथी डॉट काम में आईडी बनाने वाली शिक्षिका को जालसाज ने चार लाख रुपये का चूना लगा दिया। जालसाज ने खुद को बिजली विभाग का जेई बताकर बातचीत शुरू की फिर चार लाख नकद व सोने-चांदी का जेवरात लेकर भाग निकला। शिक्षिका की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मंझनपुर कस्बे में किराए पर कमरा लेकर रहने वाली युवती शिक्षिका है। उसने जीवनसाथी डाॅट कॉम की आईडी बना रखी थी। इसी दौरान लखनऊ के सैफुर्ररहमान ने खुद को तलाकशुदा बताते हुए बिजली विभाग का जेई बताया। आरोप है कि सही पहचान छिपाकर युवक ने फर्जी निकाहनामा तैयार कराकर शादी भी कर ली। दिसंबर महीने में उसे लखनऊ ले गया। इसके बाद उससे चार लाख रुपये नकद वलीमा के नाम पर लिया। 10 दिन साथ रखने के बाद वह उसे वापस मंझनपुर छोड़ गया। इसके बाद से व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। उसने दी गई रकम व जेवरात वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें