फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: संदिग्ध हालात में महिला के पास मिले नकदी, जेवरा

Thu, 04 Apr 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में महिला के पास मिले नकदी, जेवरात
विज्ञापन

- बुधवार शाम पश्चिमशरीरा के मेला मैदान के पास भटक रही थी महिला
- पुलिस महिला को विक्षिप्त मान कर कर रही प्रकरण की जांच
पश्चिमशरीरा। कोतवाली के दानपुर मेला मैदान के पास बुधवार को एक महिला संदिग्ध हालात में मिली। महिला के पास मिले बैग को पास में खेल रहे बच्चों ने छीना-झपटी में खोला तो उसमें काफी मात्रा में नकदी और जेवरात मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को थाने ले आई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली कि एक महिला दानपुर के समीप भटक रही है। वह गांव के मेला मैदान में बैठी थी। इस दौरान उधर से गुजरे कुछ बच्चों ने उसे विक्षिप्त मानकर बैग छीना तो बैग में काफी नकदी और जेवरात मिले। मौके पर पुलिस महिला को थाने ले आई है। फिलहाल महिला के पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। बैग में मिले जेवरात और नकदी की गिनती कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें