फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने तालाब में बनी दीवार गिरवाई

विज्ञापन
SDM paved the wall in the pond - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
तालाब की भूमि पर बनी चहारदीवारी को गिरवाया
विज्ञापन

चार विस्वा भूमि पर कस्बे के एक व्यक्ति ने किया था अवैध कब्जा
करारी। रिजवी कॉलेज के पास तालाब की भूमि पर भवन निर्माण के लिए बनाई गई चहारदीवारी को एसडीएम ने पैमाइश के बाद गिरवा दिया। कस्बे में एसडीएम की ओर से लगातार दूसरे दिन की गई इस कार्रवाई हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

करारी कस्बा स्थित डॉ रिजवी कॉलेज के पास तालाबी जमीन है। बताया जाता है कि कुछ साल पहले पूर्व चेयरमैन मौला बक्स का दामाद पप्पू कुरैसी ने मकान बनवाने के लिए चहारदीवारी उठवा दी थी। उस समय डीएम के निर्देश पर नगर प्रशासन ने काम रुकवा दिया था। इसके बाद भी पप्पू अवैध कब्जा नही हटा रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तालाबों से अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया तो नगर प्रशासन हरकत में आया। ईओ ने रिपोर्ट डीएम को भेजी। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को सदर एसडीएम सतीश चंद्र, ईओ अंजनी मिश्रा व नायब तहसीलदार आदि को लेकर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जमीन की पैमाइश कराई तो इस तालाबी भूमि में छह विस्वा भूमि पर अवैध कब्जा पप्पू द्वारा किया गया था। एसडीएम ने जेसीबी से चहारदीवारी गिरवा दी। ईओ ने बताया कि अभी और कुछ लोगों ने कस्बे के तालाबो, नालों व बंजर भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। इनको भी चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें