Kid's death due to current graft
- फोटो : KAUSHAMBI
करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत
चचेरा भाई व भतीजी झुलसे, सईगंज गांव में बुधवार रात हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सईगंज गांव में बुधवार रात करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। चचेरा भाई व भतीजी झुलस गए। इन्हें नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सईगंज निवासी ओमप्रकाश (38) पुत्र अमृतलाल मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। बुधवार रात वह घर में विद्युत बोर्ड पर मोबाइल चार्जर लगा रहा था। इसी बीच बोर्ड में करंट उतर गया। इसकी चपेट में आने से ओम प्रकाश चीख पड़ा। इस पर ओमप्रकाश का चचेरा भाई मनीष कुमार (17) पुत्र श्रीपत व कविता (7) बचाने पहुंची। ये दोनों भी झुलस गए। परिजन तीनों को भरवारी स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। ओमप्रकाश व कविता को भर्ती कर लिया। हादसे के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।