फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
टेंवा के नवोदय विद्यालय के समीप मार्ग हादसे में स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत के बाद जुटी भीड़ - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सदर कोतवाली के टेवां के समीप सोमवार दोपहर ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर आ गए हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

प्रयागराज के भोला का पुरवा निवासी महीपत सिंह सोमवार को अपनी स्कूटी से टेवां मार्ग होते हुए धाता की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह टेवां-धाता मार्ग पर पहुंचे तभी नवोदय विद्यालय के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में महीपत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे टेवां चौकी प्रभारी अरुण मौर्या ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के पास मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर शव की शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को खबर दी तो कोहराम मच गया। पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर आ गए हैं। परिवार के लोगों ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें