फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों की होगी जांच

Tue, 01 Aug 2023 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। जिले के निजी स्कूलों की अब जांच होगी। बिना मान्यता संचालन पाए जाने पर संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। शिक्षा महानिदेशक के फरमान पर बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को ऐसे स्कूलों को चिह्नित कर ब्लॉकवार सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिले में अमान्य स्कूलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हर ब्लॉक में 20 से 30 स्कूल ऐसे हैं जिनकी मान्यता नहीं है। कुछ सरकारी स्कूलों के पास ही संचालित हैं। नियमानुसार सरकारी स्कूल से पांच सौ मीटर की दूरी तक कोई भी निजी विद्यालय नहीं होना चाहिए। निजी स्कूल के संचालक अभिभावकों को अच्छी शिक्षा का भरोसा दिलाकर अपने विद्यालय में प्रवेश करा रहे हैं। शिक्षा सत्र 2023-24 की स्थिति यह है कि स्कूल चलो अभियान चलाने के साथ छात्रों के लिए एमडीएम, छात्रों को मुफ्त किताबें, यूनिफार्म, बैग देने के बाद भी छात्र संख्या नहीं बढ़ पा रही है। अभिभावक सरकारी स्कूल से अपने बच्चों का नाम कटाकर निजी विद्यालयों में करा रहे हैं।
वहीं सरकारी स्कूलों के पास संचालित अमान्य निजी विद्यालयों की जानकारी खंड शिक्षाधिकारी को रहती है, लेकिन वह तब तक कार्रवाई नहीं करते जब तक शासन से कोई आदेश निर्देश नहीं होते हैं। बीईओ की उदासीनता के चलते शिक्षा माफिया बेखौफ होकर बिना मान्यता के स्कूल संचालन करते हैं।
विज्ञापन



मार्कशीट और टीसी दूसरे स्कूल की
अमान्य स्कूल के संचालकों की हालत यह है कि वह छात्रों का प्रवेश अपने स्कूल में लेकर साल भर पढ़ाते हैं। लेकिन जब मार्कशीट और टीसी देने की बारी आती है तो दूसरे मान्यता प्राप्त स्कूल की पकड़ा देते हैं। ताकि छात्रों को परेशानी न हो। ऐसे में वह छात्र से अधिक फीस वसूली करते हैं।

सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। ब्लॉकवार सूची प्राप्त होने के बाद अभियान चलाकर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-कमलेंद्र कुमार कुशवाहा, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें