फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित समाज की ठेकेदार हैं मायावती : विनोद

Mon, 19 Dec 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर रविवार को गृह जनपद में थे। संसदीय कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने सीधे मायावती पर हमला किया। बसपा सुप्रीमो को अनुसूचित समाज का ठेकेदार बताया। कहा कि भाजपा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के स्मारक जन्मस्थली, कर्मस्थली कई जगहों पर बनवाएं हैं। इतना ही नहीं भाजपा ने ही बाबा साहब को भारत रत्न दिलाने की मांग की थी। कहा कि नोटबंदी का फैसला ऐतिहासिक है। कहा कि 50 दिन में सबकुछ सही हो जाएगा। एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर यूपी में सभी बैकलॉग की भर्तियों पर नियुक्ति कराई जाएगी। संसदीय क्षेत्र के लोगों को बैंकों से रुपया नहीं मिल रहा है, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि डीएम से उन्होंने बात की थी। एक महिला को उन्होंने खुद एलडीएम से फोन कराकर रुपया दिलवाया है। जल्द ही स्थिति सुधर जाएगी।
विज्ञापन


सांसद मजबूत करेंगे प्रदेश
 नेवादा के तिल्हापुर मोड़ में पूर्व प्रधान रामानुज सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को बैठक की। सांसद विनोद सोनकर को अनुसूचित जाति मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पीएम मोदी व अमित शाह को बधाई दी। इस मौके पर राजकुमार बाजपेयी, ताराचंद्र सिंह, अनिल सिंह, शैलेंद्र बाजपेयी, अर्जुन द्विवेदी, रामसिंह, डॉ. रोशनलाल आदि रहे। इसी तरह बीजेपी के किसान मोर्चा के अध्यक्ष नोखेलाल मिश्र ने कहा कि सांसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से अनुसूचित जाति मोर्चा को मजबूती मिलेगी।

अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत
कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर को अनुसूचित मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार जिले में आने पर भाजपा नेताओं व समर्थकों ने जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। साथ ही अनुसूचित वर्ग के लोगों को न्याय व सम्मान दिलाने को पूरी तरह समर्पित रहेंगे।
विज्ञापन


भरवारी में आयोजित स्वागत समारोह की अगुवाई कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नौ रत्नों मेें दो रत्न केशव प्रसाद मौर्य व विनोद सोनकर कौशाम्बी के हैं। यह जनपद वासियों के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर बद्री विशाल तिवारी, वीरेन्द्र केसरवानी, करूणेश त्रिपाठी आदि लोग रहे। इसी प्रकार मूरतगंज में भाजपा नेता अंजनी यादव की अगुवाई में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर  सूरज यादव, डॉ बलवंत, राम मिलन, राम भवन, राज कुमार पटेल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें