फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूब रही महिला को संस्था के लोगों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में डूब रही महिला को संस्था के लोगों ने बचाया
विज्ञापन

सावन मेले में अष्टमी स्नान को आई थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
कड़ा। शीतला धाम कड़ा में हर साल लगने वाले सावन मेले में गुरुवार को अष्टमी पर गंगा स्नान के लिए आई एक महिला पैर फिसलने से डबने लगी। घाट पर रहे गंगा गोमती समिति के लोगों ने महिला को डूबते देखा तो उन्होंने पानी में छलांग लगा दी। महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।
कड़ा कोतवाली के सौरई खुर्द गांव की रामफल देवी (80) पत्नी जगेसर गुरुवार को गंगा स्नान के लिए कड़ा स्थित कुबरी घाट आई थी। रामफल गंगा स्नान के लिए नदीं में उतरी, तभी पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में समा गई। महिला को डूबता देख घाट पर रहे लोगों ने शोर मचाया तो गंगा गोमती समिति के अध्यक्ष विनय पांडेय सहित संस्था के कई लोग नदीं में कूद गए। किसी तरह महिला को बाहर निकाला गया। कुछ देर बाद महिला की हालत समान्य होने पर उसे घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा में लापता पवन की दूसरे दिन भी तलाश
कड़ा (ब्यूरो)। बुधवार को गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबे मुगलसराय के चंदौली निवासी पवन गुप्ता की दूसरे दिन भी पानी में तलाश जारी रही। पवन अपनी पत्नी व बच्चों के साथ आया था। सीओ सिराथू रामवीर के निर्देश पर गुरुवार को स्थानीय गोताखोरों के अलावा प्रयागराज से जल पुलिस बुलाकर तलाश की गई। कुबरी घाट के अलावा अन्य घाटों पर खोजबीन की गई। सीओ का कहना है कि पानी का बहाव तेज होने के कारण खोजबीन में दिक्कत आ रही है। फिलहाल पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें