सरदार बल्लभभाई पटेल का 69वां परिनिर्वाण दिवस सोमवार को जनता दल युनाइटेड द्वारा धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह व विशिष्ट अतिथि विधायक सासाराम बिहार वशिष्ठ सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष नारायण सिंह ने की।
परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम में बोलते हुए जदयु के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री सरदार पटेल द्वारा देशहित में किए गए कार्यों को देशवासी कभी भुला नहीं पाएंगे। उन्होंने 24 घंटे के भीतर जिन रियासतों को देश की सीमा में मिलाने का काम किया आज वह भारत के लिए स्वाभिमान का विषय है। सासाराम बिहार के विधायक वशिष्ठ सिंह ने कहा कि सरदार पटेल देशहित से पूरी तरह ओतप्रोत थे और पूरा जीवन उन्होंने देश सेवा के प्रति समर्पित रखा। इस मौके पर फूल सिंह, आशुतोष सिंह, अन्नू सिंह, महेश सिंह, जेपी सिंह, लव सिंह पटेल आदि लोग मौजूद रहे।