फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन कराएं और मुफ्त पाएं समाजवादी स्मार्ट फोन

Tue, 27 Dec 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
सोमवार को डीएम ने समाजवादी स्मार्ट फोन की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट के उदयन सभागार में ली। बैठक में उन्होंने समाजवादी स्मार्टफोन वितरण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 27 से 31 दिसंबर तक अभियान चलाकर पंजीयन कराने का निर्देश दिया। इसके लिए उन्होंने टीमों का गठन कर दिया है।
विज्ञापन


सम्राट उदयन सभागार में सोमवार को डीएम अखंड प्रताप सिंह ने समाजवादी स्मार्ट फोन लक्ष्य को पूरा करने के लिए कराए जा रहे पंजीयन की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने जोनल व सुपर जोनल अधिकारियों को नामित करते हुए मंगलवार से पांच दिवसीय अभियान चलाने का निर्देश मातहतों को दिया। उन्होंने सभी बीएलओ, लेखपाल, सेक्रेटरी सहित पांच कर्मचारियों की टीम गठित करके रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया।

डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला विकास अधिकारी को स्मार्ट फोन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रेरित करने का निर्देश बैठक में दिया। इसके अलावा मुख्य चिकित्साधिकारी को आशा, एएनएम के माध्यम से लोगों का रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया। स्मार्ट फोन पंजीयन उन्हीं लोगों का होना है जिनकी आयु 18 साल से अधिक हो और परिवार की आय छह लाख से कम हो। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव सहित सभी एसडीएम व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को
 निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सातवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को पूरे उत्साह के साथ जिले में मनाया जाएगा। इस मौके पर प्रत्येक बूथ व विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर आने वाले मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई जाएगी। मतदान दिवस बूथों से लेकर बीआरसी, जिला मुख्यालय, स्कूल, कालेजों सहित अन्य स्थानों पर मनाया जाएगा।

विस चुनाव को लेकर हुई बैठक
विधान सभा निर्वाचन 2017 की तैयारियों को लेकर डीएम ने सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में इनफार्मेशन टेक्नॉलाजी के प्रयोग किए जाने पर विचार-विमर्श किया। बैठक में डीएम ने निर्वाचन आयोग का ऐप समाधान और सुविधा प्रयोग करने की सलाह दी। इसके लिए सभी राजनीतिक दल अपने सुझाव और शिकायत आसानी से दर्ज करा सकेंगे। बैठक में सीडीओ दिनेश कुमार सिंह, एडीएम राकेश कुमार श्रीवास्तव, सभी एसडीएम, जिला विकास अधिकारी डीके दोहरे व अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें