फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बूथों पर सैनिटाइजर नदारद, लोगों में संक्रमण का खतरा

विज्ञापन
Sanitizer missing at ATM booths, danger of infection among people
विज्ञापन
मंझनपुर। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच एटीएम बूथ लोगों की मुसीबतें और बढ़ा सकते हैं। धन निकासी के लिए लोग बूथों पर आ-जा रहे हैं, मगर अधिकांश एटीएम बूथों पर सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

दोआबा में नगरीय से लेकर ग्रामीण इलाकों में सैकड़ों एटीएम संचालित हैं, जिस तरह से कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण की रफ्तार तेज हैे, इसे देखते हुए एटीएम बूथों पर कोई विशेष गंभीरता नहीं दिख रही है। बृहस्पतिवार को नगर व इलाके के विभिन्न एटीएम बूथों पर मानकों की अनदेखी सामने आई।
यहां संक्रमण से बचाव को लेकर ऐसी गंभीरता नहीं दिखी, जो कोविड गाइडलाइन का पालन कराती हो। एटीएम धारक अनिल व नवीन ने बताया कि संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के रोकथाम के लिए इन बूथों पर पर्याप्त व संतोषजनक प्रबंध होने चाहिए। लेकिन यहां तो मूलभूत व्यवस्था सैनिटाइजर, कोविड गाइडलाइन की अनदेखी आदि की की किल्लत है।
विज्ञापन

ज्यादातर एटीएमों में रहती है नकदी की किल्लत
मंझनपुर। नगर से लेकर ग्रामीणांचल क्षेत्रों में संचालित विभिन्न बैंकों के ज्यादातर एटीएमों में ताला ही लटका रहता है। अकेले मंझनपुर में विभिन्न बैंकों के दर्जनभर से अधिक एटीएम हैं। इनमें से एक-दो को छोड़कर बाकी में या तो सर्वर की कमी या फिर धन की कमी बनी रहती है। ऐसे में लग्न के अवसर पर लोगों को नकदी नहीं मिल पाती।
कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर एटीएम में सैनिटाइजर का प्रयोग किए जाने तथा सामाजिक दूरी के साथ-साथ मास्क के प्रयोग पर बल देने के लिए बैंकों के जिम्मेदारों को निर्देश दिए गए हैं। एटीएम कार्ड धारक भी बचाव के प्रति जागरूक रहें। -एलडीएम-संजीव कुमार श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें