ठंड और घने कोहरा होने से ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। इस कारण भरवारी रेलवे स्टेशन से दूसरे शहर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही है, जिससे यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा।
सुबह कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 64593 अपने निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से पहुंची। 64591 सूबेदारगंज-कानपुर सेंट्रल मेमू ट्रेन एक घंटे, 01804 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन रिंग रेल स्पेशल 26 मिनट, 15004 चौरी-चौरा एक्सप्रेस एक घंटा 37 मिनट, 63237 पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-फतेहपुर मेमू ट्रेन एक घंटा 40 मिनट देर से पहुंची।
वहीं, 15483 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया और कई अन्य ट्रेन भी देर से पहुंची। यात्रियों का कहना है कि लगातार देरी से यात्रा करने में काफी परेशानी होती है।