सोने-चांदी के दामों में हो रही रिकॉर्ड वृद्धि ने शादी वाले घरों का बजट बिगाड़ दिया है। महंगाई की मार से दुल्हन के जेवर हल्के हो गए है। सोने-चांदी के आसमान छूते दाम से मध्यमवर्गीय लोग काफी परेशान हैं और हल्के जेवर की खरीददारी कर रहे हैं।
सराफा व्यवसाई नित्यानंद वर्मा ने बताया कि सोने-चांदी की कीमत बढ़ने से शादी वाले घरों के लोग परेशान हैं। पहले छह चूड़ियां, बाजूबंद, करधनी, हथफूल, रानीहार, झुमके, 5-8 अंगूठी, चेन समेत अन्य आइटम रहते थे। अब चार चूड़ी, दो-तीन अंगूठी, झुमके, चेन बनवा रहे हैं। इनके वजन में भी लोग कटौती कर रहे हैं।
बेटे की शादी है। दुल्हन के लिए गहने बनवाने हैं लेकिन समझ में नहीं आ रहा कि क्या करें। महंगाई के कारण हल्का जेवर बनवाना पड़ रहा है। - राम चंद्र मौर्य, भैला मकदूमपुर
अप्रैल में बेटी की शादी है। सोचा पहले कुछ गहने खरीद लें, लेकिन इधर सोने-चांदी के भाव लगातार बढ़ने से बजट बिगड़ रहा है। अब गहने तो खरीदेंगे लेकिन हल्के। - डॉ. सुभाष विश्वकर्मा, गुवारा तैयबपुर
सहालग शुरू होने से खरीदारी शुरू होने की संभावना है। वर्तमान में जो ग्राहक आ रहे हैं, वह अपने बजट के हिसाब से कम वजन वाले जेवर खरीद रहे हैं। हर जेवर में लगभग आधा वजन की कटौती हो रही है। -राजू सोनी, जिला अध्यक्ष, ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज
सोने के जेवर का वजन
सामान पहले अब
हार 15-20 08-10
कंगन 4 पीस - 20 10-12
झुमका 8-10 06-07
चैन 20 06-07
मंगल सूत्र 07-08 03-04
चांदी के जेवर का वजन
सामान पहले अब
छागल 300-400 150-200
कमरबंद 500-600 250- 300
हाफपेटी 250- 300 100-150
चैनपट्टी 100-120 40- 60
नोट: सभी ग्राम में।
राम चंद्र मौर्य
राम चंद्र मौर्य