फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस: शिकायतें आईं 142, 11 का हुआ निस्तारण

Sun, 07 Dec 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मंझनपुर तहसील में लोगों की समस्या सुनते डीएम। स्रोत- प्रशासन
विज्ञापन
मंझनपुर। जिले की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को 142 शिकायतें आईं जिनमें से केवल 11 का ही निस्तारण हो सका। मंझनपुर में डीएम डॉ.अमित पाल व एसपी राजेश कुमार ने समस्याएं सुनीं। 39 में से पांच शिकायतों का डीएम ने निस्तारण किया।
विज्ञापन

डीएम ने राजस्व संबंधी मामलों पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच कर त्वरित निस्तारण करने के आदेश दिया। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ऐसा प्रयास किया जाए कि कोई भी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रहे।
विभिन्न सरकारी योजनाओं की मांग से जुड़े पत्रों पर पात्रता की जांच कर ऑनलाइन आवेदन कराकर लाभ दिलाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
सिराथू तहसील में 81 शिकायतें मिलीं, इनमें से पांच का मौके पर निस्तारण हुआ, जबकि चायल तहसील में प्राप्त 22 शिकायतों में से एक का समाधान मौके पर किया गया। अन्य शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें