नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के कमालपुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन समदा और दौलतपुर के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। निर्धारित ओवर में दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहने के बाद सुपर ओवर खेला गया। इसमें समदा की टीम ने दौलतपुर को हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
मैच में समदा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 66 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दौलतपुर की टीम भी 66 रन ही बना सकी। इसके बाद मैच का फैसला करने के लिए सुपर ओवर कराया गया, जिसमें समदा ने बाजी मार ली।
इनसेट-
अली को मिला मैन ऑफ द मैच
समदा के खिलाड़ी अली को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने 35 रन बनाए। मुकाबले में करण और विनय ने अंपायरिंग की, जबकि शारिक ने स्कोरिंग की जिम्मेदारी संभाली। अखिलेश मिश्रा ने कमेंट्री की। इस मौके पर आयोजक अशरफ खान, सहजमान, होरीलाल और कामरान सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी और दर्शक मौजूद रहे।