फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने धूमधाम से मनाई जयप्रकाश की जयंती

विज्ञापन
samajwadi workers celebrated Jayaprakash's birth anniversary with great pomp
विज्ञापन
मंझनपुर। समग्र क्रांति के प्रणेता व समाजवादी चिंतक लोकनायक जयप्रकाश नरायण की 118 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। रविवार को सपा कार्यालय में आयोजित गोष्ठी के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने कहा कि जेपी का जीवन संघर्षो भरा रहा है। वह समाजवादी विचारधारा के चिंतक थे। आज उन्हीं के आदर्शो का अनुकरण कर पार्टी गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान आदि के हित में काम कर रही है। सत्ता से बाहर होने के बाद भी पार्टी का कार्यकर्ता हर जगह अन्याय के खिलाफ खड़ा हो रहा है। इस मौके पर सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव महबूब आलम सज्जू, भइया लाल पाल, शहनवाज अहमद, चंद्रजीत यादव, वेद पाल, कुशल पटेल, अबरार अहमद, इंद्रेश यादव, चंदन यादव, कमलेंद्र सेंगर, अजीत, मानसिंह पटेल, वीर सिंह यादव, देवमणि पाल, जीतेंद्र पटेल, राजू पटेल, अचल, श्रीपाल, मुंसब उस्मानी, जय सिंह, अश्वनी यादव, रज्जन सिंह, नथन लोधी, दिलीप केसरवानी, राजकुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें