फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1396 संदिग्धों की हुई कोविड जांच, पांच लोग मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
Kovid investigation of 1396 suspects, five people found positive - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मंझनपुर। कोरोना संक्रमण के लिहाज से रविवार का दिन अच्छा गुजरा। इस दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिलेभर में 1396 संदिग्धों की कोविड जांच किया। इनमें से पांच लोग पॉजिटिव निकले। सभी संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं, दस मरीज ठीक भी हुए हैं। इसी के चलते जिले का रिकवरी रेट उछलकर 90.80 फीसदी पहुंच गया है।
विज्ञापन

संक्रमण की रोकथाम के लिए रोजाना की तरह रविवार को भी संयुक्त जिला चिकित्सालय के साथ ही सभी सीएचसी, पीएचसी एवं कंटेनमेंट जोन में शिविर लगाकर 1396 संदिग्धों की कोविड जांच की गई। इनमें 889 का एंटीजन टेस्ट हुआ। जबकि 507 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयागराज लैब भेजा गया। विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में नेवादा क्षेत्र के तीन, मूरतगंज व सिराथू क्षेत्र के एक-एक व्यक्तियों समेत कुल पांच लोग संक्रमित मिले। वहीं पहले से संक्रमण की जद में रहे दस मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि जिले में अब तक मिले 1670 मरीजों में 1518 लोग ठीक हो चुके हैं। इसी के चलते रिकवरी रेट बढ़कर 90.80 फीसदी हो गया है। फिलहाल 130 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें