फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करारी में सील की गई नमकीन फैक्ट्री

Tue, 19 Mar 2019 12:50 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
raid on brajpal chaudhary house - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंझनपुर। होली के त्योहार में मिलावटखोरों के खिलाफ सक्रिय खाद्य सुरक्षा टीम ने सोमवार को करारी में छापा मारा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्र की अगुवाई में करारी पहुंची टीम ने भरवारी रोड स्थित नमकीन की फैक्ट्री में छापा मारा। यहां पर टीम को भारी मात्रा में मिलावटी नमकीन मिली। टीम ने फैक्ट्री सील कर दिया।
विज्ञापन


इसी प्रकार टीम ने सिराथू के धाता रोड स्थित दो दुकानों में छापेमारी किया। यहां पर 50 किलो मिलावटी बेसन मिलने पर उसे सीज कर दिया गया। इसी प्रकार सिराथू के सैनी रोड स्थित एक दुकान से 48 किलो नकली खोवा नष्ट कराया गया। इसके साथ ही यहां पर चार अन्य दुकानों का निरीक्षण कर एक दुकान के खोवा के नमूने को संग्रह किया गया। इसी प्रकार मंझनपुर बाजार के धाता रोड स्थित दुकानों में निरीक्षण कर एक दुकान से सरसों के तेल, पापड़ और एक दुकान से एक टीन तेल सीज किया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें