फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुधन सहायकों ने खींचा हाथ, पशु टीकाकरण प्रभावित

Tue, 19 Mar 2019 12:50 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
इतना तरसाया है शादी की तमन्ना ने मुझे... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंझनपुर। पैरावेटों (पशुधन सहायक) के हाथ खींच लेने से जिले में टीकाकरण अभियान प्रभावित हो रहा है। इससे विभागीय अफसरों की चिंता बढ़ गई है। जिले भर के आठ विकास खंडों के लगभग तीन लाख पैंसठ हजार पशुओं का टीकाकरण कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 15 मार्च से तीस अप्रैल तक आठ माह तक के सभी पशुओं का टीकाकरण किया जाना है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि इसके लिए तीन सौ पैरावेट लगाए गए हैं।  ये पैरावेट काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


पैरावेटों का कहना है कि पिछले दो सालों में विभाग ने उनसे कई बार टीकाकरण कराया। लेकिन इसके बदले उनको पारिश्रमिक नहीं दिया गया। पैरावेटों का कहना है कि बकाये पारिश्रमिक का भुगतान होने के बाद ही वह काम करेंगे। सोमवार को अभियान के तीसरे दिन जिले में मात्र 13196 पशुओं का ही टीकाकरण कराया जा सका है। सीवी डॉ बीपी पाठक का कहना है कि पैरावेट्स के काम नहीं करने से दिक्कत तो आ रही है,लेकिन  समयसीमा के भीतर लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें