फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नेवादा के एडीओ पंचायत,जेई और बीओ पीआरडी का रोका वेतन

Fri, 25 Apr 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मिश्रपुर डहिया ​स्थित स्कूल का निरीक्षण करते डीएम। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बृहस्पतिवार सुबह नेवादा ब्लाॅक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पशु अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ब्लॉक कार्यालय से अनुपस्थित मिले एडीओ पंचायत,जेई और बीओ पीआरडी के वेतन रोकने का निर्देश दिया।परिसर में गंदगी देख बीडीओ संजय श्रीवास्तव को फटकार लगाते हुए साफ-सफाई कराने के साथ ही अधिकारियों को ब्लाॅक मुख्यालय में रात्रि निवास करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे ब्लॉक कार्यालय पहुंचे डीएम को बीडीओ संजय कुमार श्रीवास्तव कार्यालय सहायकों के साथ उपस्थित रहे। वहीं एडीओ पंचायत नीरज मिश्र, जेई इंद्रभान सिंह और बीओ पीआरडी अभिषेक कुमार अनुपस्थित थे। इस पर उन्होंने गैरहाजिर तीनों अफसरों का वेतन अवरूद्ध करने के निर्देश दिए। शिकायत पंजिका में शिकायतों के निस्तारण की तिथि एवं संक्षिप्त टिप्पणी दर्ज करने के लिए कहा।
बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय में अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने व बंद आंगनबाड़ी केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। पशु अस्पताल का भी निरीक्षण कर चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह को आवश्यक निर्देश दिया। पीएचसी में ओपीडी कक्ष, पैथालॉजी,दवा वितरण कक्ष व लेबर रूम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रसव पंजिका में 21 अप्रैल को प्रसव कराने वाली 18 वर्षीय सीमा देवी पत्नी ओमप्रकाश का नाम दर्ज देख डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी प्रतिभा गुप्ता को क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को स्वास्थ्य और परिवार नियोजन के बारे में जागरूक करने का निर्देश दिया। पीएचसी प्रभारी डाॅ.ललित कुमार सिंह को अस्पताल परिसर में ही रात्रि निवास करने का निर्देश दिया। इसके अलावा ने राजकीय बीज गोदाम, बीआरसी आदि का निरीक्षण करके वहां के अधिकारियों को भी जरूरी निर्देश दिया।

-
शिक्षक बने डीएम, कंपोजिट विद्यालय मिश्रपुर डहिया में बच्चों को पढ़ाया
डीएम उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रपुर डहिया का निरीक्षण करने भी पहुंच गए। वहां अध्यापकों की उपस्थिति रजिस्टर और साफ- सफाई आदि को देखा। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति ठीक मिलने पर उन्होंने क्लास रूम में ब्लैक बोर्ड पर गणित के सवालों को हल करते हुए समझाया। कुछ छात्र- छात्राओं से किताब पढ़ाकर उनसे सवाल-जवाब कर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें