फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकाढ़ा गांव में संक्रामक बीमारी ने पसारा पांव

Thu, 13 Oct 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के बदलते मिजाज के साथ गांव-गांव संक्रामक बीमारी ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। मूरतगंज ब्लॉक के सकाढ़ा गांव में सप्ताह भर से बीमारी ने दस्तक दे रखी है। बुखार की जद में आने से दर्जनों लोग बिस्तर पकड़ चुके है। जिनका इलाज पुरामुफ्ती के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अफसर खामोशी अख्तियार किए हुए हैं।
विज्ञापन


   बारिश के बाद चटक धूप के साथ उमसभरी गर्मी फिर में रात में कोहरे के साथ ठंड की दस्तक लोगों को बीमार बना रही है। मौसम के उतार-चढ़ाव से लोग सर्दी जुकाम के साथ बुखार की चपेट में आ रहे है। मूरतगंज ब्लॉक के सकाढ़ा गांव में बीमारी का कहर बरप रहा है। गांव के मोहम्मद दिलशाद (26), आफान (19), अफसाना (48), मोबीना (55), मंसब (60), शाहिदा (56), सगीर (55), मोबीन (27), जेबा (35) को बुखार ने अपनी जद में ले लिया है।

सभी का इलाज पुरामुफ्ती के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि एक-एक करके गांव के दर्जनों परिवार के लोग बीमारी की जद में आ रहे है। गांव में संक्रामक बीमारी फैलने की सूचना स्थानीय पीएचसी में दी गई। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंच सकी। जिसे लेकर ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति जबरदस्त गुस्सा है। मामले में सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय का कहना है कि फिलहाल उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। गुरुवार को चिकित्सकों की टीम गांव भेज कर पीड़ित परिवार का उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें