फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ है चुनाव का पर्व महान, करो निडर होकर मतदान’

Sun, 17 Mar 2019 12:12 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। लोकतंत्र के महापर्व के यज्ञ में लोगों की वोट रूपी ज्यादा से ज्यादा आहूति पड़े, इसे लेकर जागरुकता को लेकर एआरटीओ शंकर सिंह ने नया एलबम लांच किया है। इससे पहले प्रयागराज के कुंभ की गौरवशाली गाथा को लेकर उनका एलबम यूट्यूब में धमाल मचा चुका है।
विज्ञापन


जिले में तैनात एआरटीओ शंकर जी सिंह रचनाकार भी है। सामाजिक मुद्दों को लेकर उनके गीत और कविताएं प्रकाशित हो चुके हैं। इन दिनों एआरटीओ शंकर जी सिंह ने लोक सभा चुनाव में लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने के लिए अपील करने वाला एलबम लांच किया है। गाने के बोल है, ‘ है चुनाव का पर्व महान, करो निडर होकर मतदान’ यह एलबम सोशल मीडिया और यूट्यूब पर खूब चर्चा का विषय है। इससे पहले उन्होंने कुंभ को लेकर अपने गीतों का एलबम जारी किया था। एआरटीओ का कहना है कि एलबम अभी ऑडियो में है। जल्ह दी इसका वीडियो आ जाएगा। एलबम की लांचिंग जिलाधिकारी से कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें