फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा नहीं मिलने पर भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन

Wed, 10 Jun 2015 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। मंझनपुर तहसील के बंधवा रजबर गांव के किसानों को फसलों की बर्बादी का मुआवजा नहीं मिला है। इससे खफा किसानों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। नाराज किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रभारी डीएम को शिकायतीपत्र देकर राहतराशि दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


बता दें के मार्च-अप्रैल के महीने में हुई बेमौसम की बारिश और ओलावृष्टि से करीब 70 फीसदी फसल बर्बाद हो गई थी। मौसम की इस मार से जिले के लगभग 1.50 लाख किसान प्रभावित हुए हैं। खेतों में फसले बर्बाद हो जाने से लाखों किसानों के सामने दो जून की रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है। परेशान किसानों को शासन की ओर से मिलने वाले मुआवजा ही सहारा है। सरकार की ओर से राहत राशि का चेक वितरित भी किया जा रहा है। पर, ज्यादातर किसान अभी इससे वंचित हैं। जिले के सौ से भी अधिक गांवों के किसानों को अभी तक राहतराशि का चेक नहीं दिया जा सका है। इससे वे परेशान हैं। धीरे-धीरे किसानों का गुस्सा भी फूटने लगा है।

मंगलवार को ही मंझनपुर तहसील के बंधवा रजबर गांव में रहने वाले किसान राहतराशि नहीं मिलने से भड़क उठे। किसानों का आरोप है कि वे भूखमरी की कगार पर खड़े हैं। पर, उनकी फिक्र किसी भी अधिकारी को नहीं है। अफसर और कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए गांव की नीलम देवी, शोभा देवी, जानकी देवी, पार्वती देवी, सुनीता देवी, सरोज देवी आदि किसानों ने मंझनपुर तहसील और कलेक्ट्रेट में आकर हुंकार भरी। डीएम को शिकायतीपत्र देकर प्रभावित किसानों ने जल्द से जल्द राहत राशि का चेक दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें