फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Wed, 10 Jun 2015 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा (कौशाम्बी)। क्षेत्र के शिवरतन का पुरवा गांव की एक विवाहिता की संदिग्धदशा में मौत हो गई। मंगलवार की सुबह घर के भीतर उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। विवाहिता घर में अपने तीन छोटे बच्चों के साथ रहती थी। पति खाड़ी देश में नौकरी करता है जबकि परिवार के अन्य सदस्य उससे अलग रहते हैं। घटना को परिजन खुदकुशी बता रहे हैं। विवाहिता की मौत को लेकर क्षेत्र में तमाम चर्चाएं हैं। एसओ ने बताया कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सच्चाई का पता चलेगा।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के शिवरतन का पुरवा (पूरबशरीरा) गांव निवासी शिवनाथ तीन साल पहले  खाड़ी देश नौकरी करने चला गया। घर पर उसकी पत्नी मंजुला देवी (30) तीन बेटे ईशू (6), रीशू (4) और मंजीत (2) के साथ रहती थी। उसकी ससुराल के अन्य सदस्यों से मनमुटाव था। इससे परिवार के अन्य लोग अलग घर में रहते हैं। मंगलवार की सुबह मंजुला देवी की लाश कमरे में फंदे से लटकती मिली। बच्चों के मुताबिक मां ने खाना खिलाने के बाद सभी को आंगन में सुला दिया था। वह कमरे में कब गई और यह घटना कैसे हुई? बच्चे इस बाबत कुछ नहीं बता पा रहे हैं। सुबह जागने के बाद बच्चे मां की तलाश में कमरे की ओर गए तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। यह देख बच्चे चीखते-चिल्लाते घर से भागे।

बच्चों की चीखें सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। लाश देख लोग सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन कर उसके मायकेवालों को खबर की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से घर परिवार के लोगों के साथ बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है। उधर विवाहिता ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया? इसे लेकर इलाके में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्र ने बताया कि युवती के मायके वालों ने पुलिस को किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें