फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नियम नजरअंदाज... बिना हेलमेट बाइक सवार भर रहे रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सड़कों पर बिना हेलमेट और तीन-चार सवारी बैठाकर बाइक चलाना आम बात हो गई है। नियम को नजरअंदाज करना युवाओं का शौक बन गया है। बिना हेलमेट पहने लोग सड़कों पर फर्राटा भरकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। सड़कों पर तेज रफ्तार से गुजरते इन वाहनों को देखकर साफ है कि उन्हें न तो पुलिस का डर है और न हादसे का भय। वह अपने साथ दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।
विज्ञापन

शहर से लेकर कस्बों और ग्रामीण इलाकों तक तीन सवारी बैठाकर बिना हेलमेट बाइक चलाना रोज का नजारा बन गया है। कई बार पुलिस के सामने से गुजर जाने के बाद भी कोई रोक-टोक नहीं होती। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित है। जब कभी चेकिंग अभियान चलता है तो कुछ देर तक सख्ती दिखती है, फिर स्थिति पहले जैसी हो जाती है।
युवाओं में रफ्तार का जुनून इस हद तक बढ़ गया है कि वे नशे में या मोबाइल पर वीडियो बनाते हुए बाइक चलाते नजर आते हैं। यह लापरवाही कई बार दुर्घटनाओं का कारण बनती है। मेडिकल कॉलेज में रोजाना ऐसे कई मरीज पहुंच रहे हैं जो बाइक दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं। यातायात विभाग की लापरवाही पर लोगों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पुलिस अगर नियमित चेकिंग करे और सख्त जुर्माना लगाए तो स्थिति में सुधार हो सकता है। ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिना हेलमेट बाइक चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि यह जीवन से खिलवाड़ भी है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित अभियान चलाए जाते हैं।
बोले अफसर
- दो पहिया वाहनों के चालकों को लगातार इस बात के लिए प्रेरित किया जा रहा है कि वह बाइक चलाते समय हेलमेट लगाएं। साथ ही यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई भी हो रही है। - राजेश कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें