मैन ऑफ द मैच का सम्मान लेते हसन। स्रोत- आयोजक
- फोटो : अमर उजाला
जय मां झारखंडी क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को 10वां लीग मुकाबला रुद्र स्पोर्टिंग क्लब कौशाम्बी और सत्यम इलेवन करारी के बीच खेला गया। इसमें करारी की टीम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं रुद्र स्पोर्टिंग ने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
लीग मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रुद्र स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 162 रन बनाए। बल्लेबाज हसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 गेंदों पर 62 रन बनाए। इन्होंने अपनी पारी में सात छक्के और चार चौके लगाए। सत्यम इलेवन करारी की ओर से गेंदबाज संजय ने चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी करारी की टीम 82 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अंकुर साहू ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। इसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल रहा। रुद्र स्पोर्टिंग क्लब के हसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
वहीं प्री क्वार्टर फाइनल मैच रुद्र स्पोर्टिंग क्लब और हसन क्लब निमिया के बीच खेला गया। टॉस के बाद रुद्र स्पोर्टिंग क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। टीम के ओपनर बल्लेबाज तेज प्रताप ने मात्र 18 गेंदों पर 56 रन बनाए। दूसरे छोर पर हसन ने 27 गेंदों पर 79 रन बनाए। इन शानदार पारियों की बदौलत रुद्र स्पोर्टिंग क्लब ने 219 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हसन क्लब निमिया की टीम की शुरुआत तो अच्छी रही, लेकिन जल्द ही विकेट गिरने लगे। ओपनर बल्लेबाज उजैर ने 18 गेंदों पर 35 रन बनाए। पूरी टीम 130 रन पर ऑलआउट हो गई। शानदार बल्लेबाजी के लिए हसन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर डॉ. कौशलेंद्र द्विवेदी, राघव सिंह, भानु प्रताप सिंह, विनोद आदि मौजूद रहे।