फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फिंगर प्रिंट लेकर उड़ाए 47 हजार रुपये, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संदीपनघाट थाना क्षेत्र में साइबर ठग ने बैंक में पैसा जमा करने गए ग्रामीण के खाते से आधार और फिंगरप्रिंट के जरिये 47 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पैगंबरपुर महगांव निवासी राम सिंह ने बताया कि वह चार फरवरी को काजीपुर स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में 15 हजार रुपये जमा करने गए थे। बैंक में लंच टाइम होने की बात कहकर उसे पास के ही मिनी ब्रांच संचालक बबलू यादव के यहां भेज दिया गया। आरोप है कि वहां उससे तीन बार आधार नंबर और अंगूठे का फिंगरप्रिंट लगवाया गया।
इसके बाद 15 हजार रुपये खाते में जाम होने की जानकारी दी गई। लेकिन, कुछ ही देर में बिना उसकी जानकारी के दो बार में 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। साथ ही इंडियन ओवरसीज बैंक के खाते से भी 7,500 रुपये निकाले गए। आरोप है कि इसी दौरान उसका मोबाइल फोन भी हैक कर लिया गया।
विज्ञापन

जब पीड़ित ने बबलू यादव से शिकायत की तो उसने धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़ित ने संदीपन घाट थाने में तहरीर दी है। सीओ चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें