फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: स्त्री रोग विशेषज्ञ के घर नकदी समेत 25 लाख की चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा समान और पीड़ित परिजन। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेखा गुप्ता के घर को निशाना बना लिया। चोर घर का ताला तोड़कर करीब पांच से छह लाख रुपये नकद और शादी के समय मिले सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। यह घटना सुबह 10 बजे से दोपहर करीब पौने तीन बजे के बीच हुई। दोपहर बाद घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सत्यनारायण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। बच्चे स्कूल गए थे, डॉ. रेखा अपने निजी अस्पताल में थीं और परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर थे। स्कूल से लौटे बच्चों ने जब घर का ताला टूटा देखा, तब चोरी की जानकारी हुई। अंदर कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी। चोर नकदी के साथ अलमारी में रखे सभी कीमती जेवर उठा ले गए।

डॉ. रेखा गुप्ता के मुताबिक, चोर करीब पांच से छह लाख रुपये नकद ले गए हैं। इसके अलावा शादी के समय मिले जेवर भी चोरी हुए हैं, जिनमें गले का एक हार, चार चूड़ियां, माथे की बेंदी, दो सोने के लॉकेट, दो चेन, चांदी का कमरबंद और दो जोड़ी पायल शामिल हैं। सोने के जेवरों का वजन करीब आठ से दस तोला बताया गया है।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि जिस समय चोरी हुई, उस दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुबह से ही मरीजों और तीमारदारों का तांता लगा रहता है। पास ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी का आवास भी है और अस्पताल परिसर तथा आसपास दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद चोरों ने दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दे दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में इस बात की चर्चा रही कि इतनी चहल-पहल के बीच चोरों ने चोरी कैसे कर ली। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

एसपी सत्यनारायण ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। घटनास्थल की स्थिति का जायजा लेने के साथ पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें