फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सिराथू तहसील में बनेगा अधिवक्ता शेड और महिला-पुरुष शौचालय, सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने की घोषणा

विज्ञापन
सिराथू तहसील में आयोजित कार्यक्रम को संबाे​​धित करते सांसद पुष्पेंद्र सरोज। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
सिराथू। सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने सिराथू तहसील परिसर में लाखों रुपये की लागत से अधिवक्ता शेड और महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय बनवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे। तहसील एडवोकेट वेलफेयर की ओर से सिराथू तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर संघ के अध्यक्ष श्यामलाल पाल और महामंत्री रामकरन यादव ने सांसद को माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष बसंत लाल सिंह ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के हित में कोई बेहतर काम नहीं कर रही है। ''बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'' का नारा देने वाली सरकार ने झूठे वादे कर आधी आबादी को धोखा दिया है। सपा सरकार में बेटियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लैपटॉप, साइकिल और आर्थिक सहायता दी जाती थी, लेकिन मौजूदा सरकार में ऐसी योजनाएं बंद कर दी गई हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं अपने हितों से जुड़ी योजनाओं का इंतजार कर रही हैं। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से आम जनता परेशान है। समाजवादी पार्टी हमेशा महिलाओं, युवाओं और गरीबों के हितों के लिए काम करती रही है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष दया शंकर यादव, विक्की साहू, शाह आलम, अनुराधा यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

सिराथू तहसील में आयोजित कार्यक्रम को संबाेधित करते सांसद पुष्पेंद्र सरोज। स्रोत: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें