फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कूड़ा भंडारण होने से पहले ही बदहाल होने लगे आरआरसी सेंटर

Fri, 12 Dec 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
आरआरसी सेंटर जवई:संवाद
विज्ञापन
नेवादा। गांव को शहर की तरह स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने के लिए सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत गांव-गांव आरआरसी सेंटर के निर्माण कराने का आदेश दिया था। ज्यादातर गांवों में पंचायतों द्वारा सेंटर का निर्माण करवा भी लिया गया है। लेकिन, लगभग डेढ़ साल पहले निर्मित इन सेंटर की स्थिति बदहाल होने लगी है। वहीं, जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते इनका कोई उपयोग भी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम स्थिति की पड़ताल करने निकली। टीम ने नेवादा ब्लॉक के कुछ आरआरसी सेंटर की पड़ताल की तो किसी सेंटर की फर्श धंसी हुई मिली, कहीं की दीवारों पर दरारें तो किसी सेंटर का टीन शेड टूटा हुआ मिला। ग्रामीण लाखों की लागत से बने इन कूड़ा निस्तारण केंद्रों को बनाने में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगा रहे हैं
दृश्य- 1
कूड़ा निस्तारण केंद्र जवई
कूड़ा निस्तारण केंद्र जवई का निर्माण 4.25 लाख की लागत से वित्तीय वर्ष 2023-24 में हुआ। यहां की फर्श पर कई जगह दरारें पड़ चुकी हैं, जगह-जगह से फर्श टूट चुका है और गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं। यहां के शौचालय में शीट ही नहीं लगी है। गांव के राजकुमार, बउआ, कैलाश, मिथलेश कुमार आदि ने बताया कि सेंटर के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। बताया कि कूड़ा भंडारण बनने के बाद से आज तक ताला भी नहीं खुला है।
विज्ञापन


-
दृश्य: दो
सैग्रीगेशन केंद्र धारुपुर
धारुपुर गांव के आरआरसी सेंटर का निर्माण अभी हाल छह महीने पहले ही 3.25 लाख की लागत से हुआ है। लेकिन इतने कम समय में ही सेंटर की फर्श कई जगह से धंस चुकी है। कूड़ा एकत्र करने वाले चेंबरों में भी मोटी दरारें पड़ गई हैं। सचिव वीरेंद्र सिंह पाल ने बताया कि घरों से कूड़ा उठाने के लिए अभी कूड़ा वाहन नहीं खरीदा गया है, इसीलिए सेंटर में कूड़ा कलेक्शन का काम नहीं शुरू हुआ है।
-
दृश्य: तीन

-आरआरसी सेंटर हासिमपुर किनार
हासिमपुर किनार के आरआरसी सेंटर का निर्माण पिछले वित्तीय वर्ष में 3.25 लाख की लागत से हुआ कराया गया है। सेंटर का शौचालय बदहाल है, फर्श और कूड़ा रखने वाले चेंबर क्षतिग्रस्त हैं, टीन शेड का एक हिस्सा भी टूटा पड़ा है। सेंटर की बदहाली पर गांव के हसीन, जावेद, अमरजीत, राजू आदि लोगों ने बताया कि प्रधान व सचिव द्वारा सरकारी धन का बंदरबांट कर घटिया सामग्री से कूड़ाघर बनाकर सिर्फ खानापूर्ति की गई है। इसीलिए सेंटर इतना जल्दी बदहाल हो गया है।
आरआरसी सेंटरों के बदहाल होने की जानकारी नहीं है, यदि सेंटरों पर कूड़ा कलेक्शन नहीं हो रहा है तो यह विषय भी गंभीर है। मामले की जांच कराई जाएगी और क्षतिग्रस्त सेंटरों की मरम्मत करवाकर उनमें गांवों का कूड़ा एकत्र करवाया जाएगा।
विज्ञापन

नीरज कुमार मिश्रा
एडीओ पंचायत

आरआरसी सेंटर जवई:संवाद

आरआरसी सेंटर जवई:संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें