फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सिराथू, मंझनपुर व सरसवां के सचिव के कार्यक्षेत्र बदले

Fri, 12 Dec 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू। नौ ग्राम पंचायतों के तीन क्लस्टर में तैनात सचिवों के कार्यक्षेत्र में डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने बदलाव किया है। साथ ही सभी सचिवों को तत्काल चार्ज लेने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सिराथू ब्लॉक के राला क्लस्टर के राला बघेलापुर उपरहार, जमाल मऊ रूपनारायणपुर सैलाबी और ऊलाचूपुर ग्राम पंचायत में तैनात सचिव सुरेंद्र कुमार का जिला मुख्यालय में तबादला होने से यहां बिछौरा, इचौली और खोरांव ग्राम पंचायत में तैनात सचिव धीरेंद्र कुमार यादव की तैनाती की गई है। इन ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी गिरधरपुर, रामपुर मडूकी और टेंगाई ग्राम पंचायत में तैनात रहीं सचिव अर्चना सरोज को दी गई है। वहीं, उनकी जगह पंइसा क्लस्टर के सचिव विनय कुमार सिंह की तैनाती की गई है। बृहस्पतिवार को पत्र भेजकर जिला पंचायत राज अधिकारी ने तीन क्लस्टर में नए सचिवों की तैनाती होने के बाद चार्ज लेकर विकास कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है। इसी प्रकार, मंझनपुर ब्लॉक में तैनात अरविंद सिंह को बैशकांटी, लक्ष्मी नारायण को जजौली और कुलदीप सिंह को तैयबपुर मंगौरा क्लस्टर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सरसवां ब्लॉक में रमापति यादव को कटरी व कौशल कुमार सोनकर को मवई क्लस्टर में तैनाती मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें