फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटपुरवा व चमंघा में आरपीएफ ने गरीबों को बांटा खाना

विज्ञापन
RPF distributed food to the poor in Bhatpurwa and Chamangha - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
भटपुरवा व चमंघा में आरपीएफ ने गरीबों को बांटा खाना
विज्ञापन

बीमारी से निपटने के लिए लॉकडाउन व सामाजिक दूरी बनाए जाने की अपील की
मंझनपुर। कोरोना महामारी के खात्मे के लिए लॉकडाउन का पालन कर रहे गरीब परिवारों की मदद के लिए आरपीएफ के जवानों ने पहल की है। भरवारी रेलवे स्टेशन के आरपीएफ चौकी प्रभारी ने क्षेत्र के दो गांवों जाकर लंच पैकेट बांटाए साथ ही बीमारी से निपटने के लिए लॉकडाउन व सामाजिक दूरी बनाए जाने की अपील की।
विज्ञापन

इंचार्ज आरएस ध्यानी ने अपने सहकर्मियों के साथ क्षेत्र के भटपुरवा व चमंघा में 580 लोगों को लंच पैकेट बांटा। लंच वितरण के दौरान लोगों की भीड़ लग गई। इस पर चौकी प्रभारी ने कहा कि लंच बांटना ही मकसद नहीं है। लोगों को बीमारी से निपटने के लिए जागरुक भी करना है। कोरोना के खात्मे के लिए लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखना चाहिए। इस दौरान सिपाही रमेश सिंह यादव, संतोष यादव, एसपी बिंद, एके यादव, पीके यादव, एसके सरोज, पीएन शुक्ला, मोती चंद आदि लोग मौजूद रहे। इसके अलावा शांति देवी कामगार यूनियन ट्रस्ट की तरफ से कटरी डेडवल, गनेशपुर,भगवतपुर और बरुआ गांव में गरीब परिवारों को लंच पैकेट बांटा गया। जेल अधीक्षक बीएस मुकुंद ने कोरोना से बचाव के लिए अपर जिलाधिकारी को 125 मास्क दिए। शिक्षक व समाजसेवी रणविजय निषाद ने गंगा की तराई के गांवो में गरीब परिवारों के लिए सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। क्षेत्र के क्वारंटीन सेंटरों में रहे लोगों को मास्क व साबुन देकर हाथ धुलने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें