फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पोस्टर प्रतियोगिता में रोशनी और वर्षा अव्वल

Sat, 18 Nov 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
अजुहा। नगर के दयानंद सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में बिरसा मुंडा जयंती पर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें सीनियर ग्रुप में रोशनी अग्रहरि और जूनियर में वर्षा मौर्या अव्वल रहीं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बिरसा मुंडा जुडे़ पोस्टर बनाए। अभाविप की रिचा पांडेय ने बिरसा मुंडा के जीवन से जुड़ी जानकारी दी। बताया कि इनका जन्म झारखंड में राज्य के खूंटी जिले के उलिहातू में 15 नवंबर 1875 को हुआ था। अग्रेजों की गोलियों के सामने तीर कमान से लड़ने वाले मुंडा को अंग्रेजों ने जहर देकर मारा था।

पोस्टर प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप में रोशनी अग्रहरि प्रथम, बबली देवी व वैष्णवी देवी द्वितीय और संजना देवी तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में वर्षा मौर्य प्रथम, अंश केसरवानी द्वितीय व नैतिक कुमार और अंकित साहू को तृतीय स्थान मिला। इस मौके पर रामानंद, सुंदरलाल, शेर बहादुर सिंह यादव, राम प्रसाद, देवेश कुमार, अभिषेक, दीपक सिंह, सोनिका, पूजा, नीलम, सोनम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें