फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एआरके कॉन्वेंट स्कूल सरायअकिल को 75 रनों से हराया

Sat, 18 Nov 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी। डॉ. एएच रिजवी डिग्री कॉलेज में शुक्रवार से इंटर कॉलेजों की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 23 नवंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. रिजवी एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव कर्रार हुसैन ने किया। पहले दिन स्प्रिंग फील्ड की टीम ने एआरके कॉन्वेंट स्कूल सरायअकिल को 75 रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन


पहला मुकाबला डॉ. रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल और एआरके कॉन्वेंट सरायअकिल के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्प्रिंग फील्ड की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक चौधरी ने 51 रन का योगदान दिया। एआरके की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अनुज कुमार सिंह व शशि दिवाकर ने दो- दो और नितिन सिंह ने एक विकेट झटका। जवाबी बल्लेबाजी करते हुए एआरके कॉन्वेंट स्कूल की टीम मात्र 61 रन पर ही सिमट गई।

टीम में अभय कुशवाहा 11 व अनिल पाल 10 के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सका। स्प्रिंग फील्ड की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक चौधरी ने चार विकेट, खुवैब व अमन ने दो- दो और मो. अली ने एक विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अभिषेक चौधरी को चुना गया। इस मौके पर कोच शैलेंद्र सिंह व डॉ. मोहित कुमार त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ. मो. साकिब तौफीक, कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. कैप्टन अबू तलहा अंसारी, बीएड विभागाअध्यक्ष डॉ. राजेश सक्सेना, स्प्रिंगफील्ड के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पांडेय, लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शमीम अहमद खान, इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. इश्तियाक अहमद समेत विभिन्न विद्यालयों के खेल प्रशिक्षक व टीम मैनेजर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें