तहसील चायल क्षेत्र के ब्लाक मूरतगंज क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर में अंबेडकर पार्क निर्माण कार्य में घटिया किस्म की सामग्री लगाने से छत जमींदोज हो गई है।गंभीर रूप से घायल मजदूर अशर्फीलाल नसीरपुर, सतीश कुमार निवासी चरवा, ग्रामीणो का आरोप है कि सीमेंट के जगह रेत बालू का प्रयोग करने से घटिया निर्माण कार्य कराऐ जाने के कारण हादसा हुआ है।
संदीपनघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नसीरपुर मे अंबेडकर पार्क में मूर्ति स्थापित के लिए बनाई गई छत की लिंटर 10 दिन बाद लिंटर खोलते समय भरभराकर कर गिर गया। मलबे मे दबकर तीन मजदूर घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। तहसील चायल क्षेत्र के ब्लाक मूरतगंज क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर में अंबेडकर पार्क निर्माण कार्य में घटिया किस्म की सामग्री लगाने से छत जमींदोज हो गई है।
गंभीर रूप से घायल मजदूर अशर्फीलाल नसीरपुर, सतीश कुमार निवासी चरवा, ग्रामीणो का आरोप है कि सीमेंट के जगह रेत बालू का प्रयोग करने से घटिया निर्माण कार्य कराऐ जाने के कारण हादसा हुआ है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि मामला मेरी जानकारी में नहीं है। अगर निर्माण का लिंटर ध्वस्त हुआ है तो उसकी जांच कराई जाएगी।