फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नकली शराब बनाने की आरोपी महिला की जमानत खारिज

Fri, 12 Apr 2024 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नकली शराब बनाकर बेचने की आरोपी महिला की कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी। आरोपी महिला के घर से पुलिस ने छापा मारकर 203 लीटर शराब के साथ भारी मात्रा में लहन बरामद किया था।
विज्ञापन

वादी अभियोजन के अनुसार सैनी कोतवाली पुलिस को 24 मार्च 2024 को शाखा गांव के एक घर में नकली शराब बनाने की सूचना मिली थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर सुनीता देवी समेत तीन लोगों को शराब बनाते रंगे हाथ पकड़ लिया था। मौके से 203 लीटर शराब व कई क्विंटल लहन भी बरामद किया था।
पुलिस ने शराब बनाने की भट्ठी व लहन को नष्ट कर गिरफ्तार महिला समेत तीनों आरोपियों जेल भेज दिया था। आरोपी महिला की ओर से दाखिल जमानत अर्जी पर बुधवार को जिला जज अनुपम कुमार की अदालत में बहस हुई।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता सोमेश्वर तिवारी ने महिला के अपराध को मानव जीवन के लिए गंभीर बताते हुए जमानत खारिज किए जाने का अनुरोध किया। दोनों ओर से की गई बहस को सुनने व पुलिस केस डायरी का अवलोकन करने के बाद जिला जज ने सुनीता की जमानत खारिज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें